कोकपाड़ा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव पाया गया , ट्रेन से गिरने की आशंका , पहचान नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया धालभूमगढ़ रेलवे लाइन के बीच कोकपाड़ा स्टेशन के समीप डाउन रेलवे ट्रैक किनारे पोल संख्या 194 के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव पाया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक काले रंग का पैंट और सफेद रंग का टी शर्ट पहने हुए है. आशंका है कि रात में किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी