Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

चाईबासा में गरजे मोदी कहा मेरे रहते कोई संविधान को हाथ नहीं लगा सकता

चाईबासा :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर ओबीसी, आदिवासी और पिछड़े का हक छीन लेगी और मुसलमानों को दे देगी। कर्नाटक में रातों-रात एक फतवा निकाला गया, जिसमें ये कहा गया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं वह सब ओबीसी हैं। इसके बाद उन्हें ओबीसी आरक्षण दे दिया गया और पूरा देश देखता रह गया। उन्होंने कहा कि ये मेरी गारंटी है कि उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ भी नहीं लगा सकता।

मोदी ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की धरती है। कांग्रेस ने झारखंड का कभी सम्मान नहीं किया है। कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था। साथ ही कहा कि मेरा झारखंड दिल्ली से कम है क्या। उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार और आशीर्वाद ही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को यदि कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल की दूरदृष्टि थी कि झारखंड बना।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आएं। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी और घुसपैठियों के कारण झारखंड बंगाल बन जाएगा।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!