मुसाबनी : सांसद महारत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर मुसाबनी में सांसद को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबनी : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार दूसरी बार सांसद महारत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने के अवसर पर रविवार को मुसाबनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री बादल लामा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुसाबनी स्थित ताजमहल होटल चौक पर शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा की देश के सांसदों के बीच विद्युत वरण महतो को सांसद महारत्न सम्मान मिलना जमशेदपुर एवं मुसाबनी के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

अपने स्वागत से अविभूत सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मेरे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मुझे सांसद महारत्न  का सम्मान मिला है | यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है.

सांसद ने इस स्वागत और अभिनन्दन के लिए अपने समर्थकों का आभार जताया और कहा कि उनके बिना ये सब संभव ही नहीं था। उनकी मेहनत से ही ये सब संभव हो पाया है।

इस मौके पर दिनेश साहू बिरमान लामा संजय मोहंती समर नाथ मुखर्जी विष्णु रजक सपन सेना अशोक पासवान राजू लामा शिबू भगत आदि उपस्थित थे

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’