चाकुलिया : दुर्गोत्सव के अवसर पर चाकुलिया के सुंदरम मंडली द्वारा सप्तमी की शाम सुंदरकांड पाठ पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर किया गया. इस अवसर पर सुंदरम मंडली द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ संपन्न किया. इस दौरान सुंदरकांड पाठ में बिट्टू महतो, अमित ठाकुर, राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, अशोक पति, गौतम शर्मा, रवि शर्मा, दीपक सिंह, मानू दास, कन्हैया सहल, बबलू शुक्ला, पिंटू सहल, रत्नेश कुमार, विशाल बारिक, बालकृष्ण लोधा, विशाल शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सुंदरकांड पाठ की. इसके पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर को फूल और आकर्षक विद्युत सच्चा से मंदिर की भव्य सजावट की गई.









