जमशेदपुर में उपायुक्त व डीडीसी से मिली पद्मश्री जमुना टुडू 10 सितम्बर को रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने सोमवार को जिले के उपयुक्त एवं एसपी जमशेदपुर और डीडीसी जमशेदपुर के वरीय पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर पद्मश्री जमुना टुडू ने आगामी 10 सितंबर रविवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाने के लिए तीनों पदाधिकारी को आमंत्रण किया. इस दौरान तीनों पदाधिकारी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहमति जताई है. अंत में पद्मश्री जमुना टुडू ने चाकुलिया में डेंगू के बढ़ते हुए मरीज पर चाकुलिया स्वास्थ्य केंद्र में उचित व्यवस्था करने के लिए उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम से बात की. इस दौरान उपयुक्त ने गंभीरता पूर्वक बात को सुनते हुए उन्होंने उचित दिशा निर्देश देने का बात कही. इस मौके पर पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष एवं समिति के सलाहकार शंभू नाथ मल्लिक, मानसिंह टुडू, काकोली मल्लिक आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी