पद्मश्री जमुना टुडू ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी से दिल्ली में की मुलाकात, अगस्त माह में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम में चाकुलिया आने का दिया न्योता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली में पद्मश्री जमुना टुडू का फोटो प्रदर्शनी के पश्चात सबसे पहले 23 जून 2023 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के शुभ अवसर पर जमुना टुडू ने सबसे पहले दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित क. इसके उपरांत उन्होंने एसटी मोर्चा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सीएल मीना से शिष्टाचार भेंट किया. इस दौरान अध्यक्ष ने जमुना टुडू को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जमुना टुडू ने 11 मूर्ति रोड मार्ग दिल्ली में जाकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी फिल्म के नायक मनोज तिवारी के आवास में जाकर मुलाकात की एवं अगस्त महीना में वन सुरक्षा महासमिति द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का निमंत्रण दिया. मनोज तिवारी ने गंभीरतापूर्वक सारे बात सुनने के बाद जुमना टुडू को बताया की दीदी आप देश के लिए इतने अच्छे काम कर रही हो आपको पूरा देश लेडी टार्जन ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं. आप देश के लिए गौरव है. इसलिए मैं जरूर आपके कार्यक्रम में भाग लूंगा. इनके बाद 23 जून से लेकर 29 जून तक दिल्ली स्थित आईआईएफएसीएस गैलरी वन रफी मार्ग न्यू दिल्ली में लगने वाली फोटो प्रदर्शनी का जमुना टुडू और दिल्ली के पद्मश्री से सम्मानित भी विमल दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया. इस दौरान पद्मश्री जमुना टुडू ने आपने संबोधन में बताया कि मैं हैदराबाद से आए हुए डायरेक्टर प्रोड्यूसर एवं पूरी टीम को मैं बधाई देना चाहती हूं. उन्होंने कहा की आप लोगों ने मुझ जैसा एक साधारण आदिवासी गरीब महिलाओं को गांव से उठाकर आप लोगों ने देश के राजधानी दिल्ली जैसा जगह में लाकर मुझे खड़ा कर दिया है. मैं इस घड़ी को कभी नहीं भूल पाऊंगी. अंत में पद्मश्री जमुना टुडू नेभारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को धन्यवाद देते हुए एवं सभी का अभिनंदन किया. उक्त कार्यक्रम में हैदराबाद से आए हुए डायरेक्टर बृजमोहन महर्षि एवं प्रोड्यूसर विजय भोलेनाथ, हैदराबाद के आरके फिल्म के डायरेक्टर रेखा बॉगेम, सहयोगी के तौर पर आए शंभूनाथ मल्लिक, मानसिंह टुडू, काकोली मल्लिक आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी