बहरागोड़ा में अवैध बालू कारोबारियों पर पुलिस की दबिश 2 बिना नंबर के ट्रेक्टर पकडाए सीओ और थानेदार ने की कारवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के कई घाटों पर बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है. बालू का उत्खनन कर ट्रैक्टरों पर दिनदहाड़े परिवहन किया जाता है. गुप्त सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी तथा अंचलाधिकारी जीतराम मुर्मू ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बहरागोड़ा चौरंगी मुख्य सड़क पर केंवला चौक पर अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. दोनों ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहे. एक सोनालिका ट्रैक्टर तथा दूसरा जॉन डीयर ट्रैक्टर है. दोनों ट्रैक्टर के नंबर भी नहीं है. बालू से लदे दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है. छापामारी के दौरान बालू लदे दोनों ट्रैक्टर चौरंगी से बहरागोड़ा की ओर आ रहा था. पुलिस दोनों ट्रैक्टर के मालिकों और चालक के नाम का पता लगाने में जुटी है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी