पंचानन उरांव ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,पूर्वी सिंहभूम का पदभार किया ग्रहण,निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने सौंपा प्रभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के नवपस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव (झा.सू.से.) ने बुधवार को अपना प्रभार ग्रहण किया। निर्वतमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार (झा.सू.से) ने नव पदस्थापित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

रोहित कुमार ने प्रभार के आदान प्रदान के उपरांत अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि बतौर डीपीआरओ बिताए पल को हमेशा हृदय में संजो कर रखेंगे। उन्होंने कार्यालय कर्मियों के निरंतर सहयोग की सराहना की तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवपदस्थापित डीपीआरओ पंचानन उरांव अपने कार्यालय कक्ष में जनसंपर्क के अपने अधिकारियों व कर्मियों से मिले व जनसम्पर्क के कार्यों की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यालय कर्मियों से  जनसंपर्क सम्बन्धी  कार्यों में सभी से सहयोग करने व आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’