जादूगोड़ा : नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शौषण, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धोबनी गाँव के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के यौन शौषण का आरोप लगाया गया है. प्राप्त समाचारों के अनुसार उक्त नाबालिग लड़की जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धोबनी गाँव के युवक सौतन किस्कू के संपर्क में 1 जनवरी 2019 को आयी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और लड़के ने उसे बहला – फुसलाकर शादी का झांसा दिया. इस दौरान 6 मई 2023 तक दोनों के बीच सम्बन्ध रहा. लड़की ने जब सौतन पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने जादूगोड़ा थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी