चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गाजन पर्व (चरक पूजा) के अंतिम दिन पूजा देखने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ पड़ी. वही मंदिर में पूजा करने के लिए मंगलवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजारी शिबु पंडा ने मंत्रोच्चारण कर सभी की पूजा कराई. सर्व प्रथम पाट भोक्ता ने पक्का घाट तालाब में स्नान कर कील पर लेटकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा की. इसके पश्चात जीभ फोड भोक्ता ने अपनी मन्नत के अधार पर जीभ में कई किल घोंपकर पक्का घाट से ढोलक की थाप पर नाचते झुमते चंडेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. इस दौरान पुराना बाजार निवासी सामू बेहरा ने जीभ फोड़ में 12 फीट का रड डालकर हट भक्ति दिखाइ. इसके बाद रजनी फोड़ भोक्ता अपने हाथों में रस्सी आर पार कर नाचते हुए मंदिर पहुंचे और पूजा की. अंत में सभी भोक्ताओं ने मंदिर परिसर में अलाव पर नंगे पैर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी हठ भक्ती को दिखाया. पूजा और भोक्ताओं को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. वही पूजा शांति व्यवस्था से संपन्न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात थे. इस मौके पर अशोक दास, मुन्ना भारती, निताई गोप, हर शीट, हेमंत नाथ, अर्जुन दास, बामदेव नाथ, पोका नमता, तन्मय दास, गणेश गताइत, आनंद भारती तनाई शीट, विक्की बेरा आदि उपस्थित थे.










