पोटका प्रखंड में वनौषधि संरक्षण पर आदिवासी पारंपरिक चिकित्सक (वैद्य) संघ की बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पोटका प्रखण्ड के अन्तर्गत नरदा पंचायत के सिन्दूरपुर गाव में आदिवासी पारंपरिक चिकित्सक (वैद्य) संघ की बैठक का आयोजन (वैद्य) वैशनव सरदार की अध्यक्षता में  किया गया l जिसमे वैशनव सरदार के द्वारा बैठक के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही वनौषधि चिकित्सा पद्धति के संरक्षण एवं हर्बल गार्डन के निर्माण हेतु अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी जागरूक करने का निर्णय लिया गया गया। बैठक के दौरान इस चिकित्सा पद्धति के विस्तार के लिए सभी लोगों ने कहा की अपने आस पास के हाट में हम सभी लोग कैंप लगा कर कार्य कारेगे l जिससे हमारा प्रचार प्रसार भी होगा और हमारी आमदनी भी होगी साथ ही साथ यह भी बात हुई की औषधि बनाने के बाद हम लोगों को उसके पैकिंग एवं लेवल पर भी  ध्यान देना होगा l

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की इस संघ में अपने ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे, अपने घर के आस पास हर्बल गार्डन का निर्माण करेंगे जो हमारे चिकित्सा पद्धति में काम आएगा साथ ही रेफरल लिंकेज भी बनायेगे। बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में नन्द लाल जिला कार्यक्रम समन्वयक पिरामल स्वास्थ्य, वैश्नव सरदार, चेतन माझी, विरचंद सरदार, पिटु सरदार, अमर सोरेन आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी