जमशेदपुर : गोलमुरी में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोलमुरी थाना अंतर्गत बजरंगनगर निवासी 26 वर्षीय रवि प्रधान ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वे रवि के कमरे में गए. परिजनों ने देखा कि रवि के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद है. इसके बाद संदेह होने पर बार -बार खटखटाने पर भी जब रवि ने दरवाज़ा नहीं खोला तो उन लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा की रवि ने फंसी लगा ली है और वह फंदे से लटका हुआ है. परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. आस -पास के लोगों के अनुसार रवि दैनिक मजदूरी करके अपना भरण -पोषण करता था.  स्थानीय लोगों के अनुसार नौ साल पहले ही रवि की शादी हो चुकी थी. उसका एक आठ साल का बेटा भी है. बीते एक साल से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसके बाद पत्नी उससे अलग होकर अपने मायके में रह रही थी.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी