दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में ट्रक और पिकअप वैन में टक्कर, चालक व उपचालक की मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में आमतला गांव के पास सोमवार रात को पिकअप वैन ने ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें  मौके पर ही चालक व उपचालक की मौत हुई। दोनों मृतको  की पहचान चालक राकेश घोष, उपचालक कौशिक मोल के रूप में हुई, दोनों पश्चिम बंगाल के बर्धमान के निवासी थे । प्रभारी थाना प्रभारी अमन राज़ ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को  सौंप दिया। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में  आमतला गांव के पास पाकुड़ की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार आम लदे पिकअप वैन ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी,  टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि, पिकअप वैन का आगे का  पूरा हिस्सा ट्रक के पीछे चला गया । इस दर्दनाक दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक व खलासी की मौके पर ही दब कर मौत हो गयी। सूचना मिलते  ही थाना प्रभारी अमन राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, और क्रेन की मदद से शव को निकालते हुए पिकअप वैन को थाना लाया गया।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी